Job alert- 12वीं पास के लिए निकली नौकरियां

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है।‌ दरअसल भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है।‌ दरअसल भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार एसएसआर, एमआर और मेडिकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार 14 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इन पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है। SSR पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में गणित और भौतिकी विषय होना चाहिए, साथ ही कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

इसके अलावा तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो साल का व्यावसायिक कोर्स भी मान्य होगा। MR पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि SSR मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए 10वीं और 12वीं में भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

अग्निवीर SSR और MR पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि SSR मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे। इन पदों हेतु आयु सीमा भी प्रशिक्षण बैच के मुताबिक निर्धारित की गई है।

इस बैच के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच हुआ हो। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपना पंजीकरण करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आवेदन करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जांचना जरूरी है, ताकि किसी तरह की त्रुटि से बचा जा सके। ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले स्टेज वन में इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद स्टेज टू में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। नियमों के अनुसार एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारकों को स्टेज वन से छूट मिल सकती है। इस भर्ती में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन यह सुविधा केवल एसएसआर और एमआर पदों के लिए उपलब्ध है। वहीं एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in देखी जा सकती है।

Leave a Reply