झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट : जेएमएम—कांग्रेस—आरजेडी बहुमत के करीब

उत्तरा न्यूज डेस्क झारखंड विधानसभा चुनावों में अभी तक प्राप्त रूझान के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज डेस्क

झारखंड विधानसभा चुनावों में अभी तक प्राप्त रूझान के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है। सत्तारूढ़ भाजपा को यहां दुबारा सरकार बनाने की उम्मीद को झटका लगा है। प्राप्त रूझानों के अनुसार सदस्यीय विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे हैै। वही झारखंड विकास मोर्चा 3 सीटों पर आगे है। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) 3 सीटों पर आगे है। जबकि 4 सीटों पर निर्दलीय व अन्य आगे चल रहे है।

सीटों का आकंड़ा लगातार बदल रहा हैै। अभी तक के रूझान के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने बहुमत के जादुईं आकंड़े 42 सीटो पर बढ़त बना ली हैै। ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास पीछे चल रहे है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह एक सीट पर आगे तो एक सीट पर पीछे चल रहे हैै।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें……