shishu-mandir

जयश्री काँलेज की फ्रेसर पार्टी एवं टेलेंट हंट 28 को

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा-: जय श्री काँलेज अल्मोड़ा की ओर से 28 अक्टूबर को सिमकनी ग्राउंड में फ्रेसर पार्टी एवं टेलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा| कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे| इसमें लोकगायिका माया उपाध्याय का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा| काँलेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के अलावा पूर्व विधायक मनोज तिवारी, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, राजेन्द्र बाराकोटी आदि अतिथि मौजूद रहेंगे|