×
Skip to content
March 15, 2026

उत्तरा न्यूज

हर जरूरी खबर
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
Home » latest » it ministry gave order pakistan government website and x account blocked
ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें
अभी अभी

आईटी मंत्रालय ने दिया आदेश, पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट और X अकाउंट ब्लॉक

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को भयंकर आतंकी हमले के बाद 26 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद भारत…

Smriti Nigam

Smriti Nigam

24 Apr, 20254:14 PM BanPakistanX account
Facebook X/Twitter LinkedIn WhatsApp

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को भयंकर आतंकी हमले के बाद 26 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई।

Hiring Ad


इस हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी की एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई जिसमें पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का फैसला लिया गया

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


भारत और पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की देश में पहुंच को रोक दिया है। यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे हालांकि पाकिस्तान और भारत के बाहर अन्य देशों में यह अकाउंट एक्टिव दिखेगा।


ए्क्स हैंडल के अलावा पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को भी भारत ने ब्लॉक कर दिया है। भारत में https://pakistan.gov.pk/ को एक्सेस नहीं किया जा सकता है।


यह कदम CCS की बैठक के बाद उठाया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शाम प्रेस वार्ता में बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने उच्चायोगों में कार्यरत स्टाफ की संख्या को घटाकर 55 से 30 कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी।


इस अहम बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले कहा था कि पहलगाम हमले के दोषियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा और भारत उन लोगों को नहीं छोड़ेगा जो पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रच रहे हैं।”

Read More

n7045284211773504207872315ba10b4e6820f98f1eef6e2bcfa8b2dd8c327d00f1b87bfb64d0b0196aa31e

बोतलों में तेल भरवाने वालों की खैर नहीं, कमी की अफवाहों के बीच मोदी सरकार की चेतावनी

By Gunjan Mehra 14 Mar, 2026
#ट्रेंडिंग हैशटैग:BanPakistanX account

Post navigation

Previous Previous post: पहलगाम हमले के बाद देहरादून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा कड़ी की, सोशल मीडिया पर निगरानी
Next Next post: मधुबनी से उठी हुंकार, पूरी दुनिया को दिया गया संदेश – आतंकवादियों को सजा देकर ही रहेगा भारत
© Copyright All right reserved By उत्तरा न्यूज WordPress Powered By
×