अभी अभीअल्मोड़ा

चन्द्रयान अभियान में शामिल अल्मोड़ा निवासी इसरो(ISRO) वैज्ञानिक राजेन्द्र के घर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल व विधायक महरा

IMG 20230828 WA0005

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

Almora resident ISRO scientist Rajendra involved in Chandrayaan mission, reached the house of former Speaker

अल्मोड़ा, इसरो (ISRO)के वैज्ञानिक राजेन्द्र सिंह सिजवाली अल्मोड़ा के जागेश्वर पुनाली के रहने वाले हैं।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पुनाली पहुंच कर उनकी माता और ग्राम वासियों को बधाई दी।
कुंजवाल के साथ सिजवाली के गांव पहुंचे दीवान सतवाल ने बताया कि कुंजवाल ने ISRO प्रोजेक्ट मैनेजर राजेन्द्र सिजवाली की माता हीरा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कुंजवाल ने कहा कि राजेन्द्र ने पूरे गांव, जिला , प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
राजेन्द्र द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज‌ के भी छात्र रहे हैं। उन्होंने जीआईसी देवनाथल से स्कूली पढ़ाई की।
इस मौके पर कुंजवाल ने टेलीफोन से राजेन्द्र से वार्ता भी की और बधाई दी।
इस मौके पर दीवान सतवाल, प्रधान धनन्जय रावत, अर्जुन सिजवाली,गुड्डू सिंह, गोपाल सिंह,चन्दन सिंह, गणेश प्रसाद, अर्जुन पॉलीवाल, सोनू बोरा आदि शामिल थे।

ISRO scientist Rajendra

इधर इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर वर्तमान में कार्यरत राजेंद्र सिंह सिजवाली के पैतृक गांव पुनाली पहुंचकर विधायक मोहन सिंह महरा ने उनकी माता हीरा देवी को सम्मानित किया।
यह जानकारी राजेन्द्र की छोटी बहिन और वर्तमान में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत आशा बिष्ट ने दी।

यह भी पढ़े   Almora- सतीश को मिला अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

Related posts

अल्मोड़ा: प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद (hb Chand) की माता के निधन पर जताया शोक(grief)

UTTRA NEWS DESK

Uttarakhand— फोटो खींचने के बहाने अफसर से लूट, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

Newsdesk Uttranews

Champawat- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने की बैठक, सैक्टर ​मजिस्ट्रेट की तैनाती की

Newsdesk Uttranews