अल्मोड़ा -जयंती पर याद की गई आयरन लेडी (Iron Lady)

जयंती पर याद की गई आयरन लेडी (Iron Lady) अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Iron Lady) की 103 वी जयन्ती पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे…

जयंती पर याद की गई आयरन लेडी (Iron Lady)

अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Iron Lady) की 103 वी जयन्ती पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे याद किया। कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इन्दिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की चौथी और प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी। वह एक ऐसी महिला थी जिन्होने ना केवल भारतीय राजनीति बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा। इसी कारण उन्हें लौह महिला (Iron Lady) के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तराखंड— एसटीएच से भाग कर अल्मोड़ा पहुंचा कोरोना संक्रमित (Corona infected) बुजुर्ग, पुलिस ने दबोचा

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने कहा कि वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती संतान थीं और नेहरु के प्रधानमंत्री रहते ही उन्होंने सरकार के अन्दर अच्छी पैठ बना ली थी।अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के कारण आज भी इंदिरा गाँधी को याद किया जाता है।

Uttarakhand- 13 दिन में इस महिला आईएएस अफसर के हो गए 3 ट्रांसफर

पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में प्रसिद्ध नेहरु परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी’ था। उनके पिता जवाहरलाल नेहरु और दादा मोतीलाल नेहरु थे। जवाहरलाल और मोतीलाल दोनों सफल वकील थे और दोनों ने ही स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंदिरा की माता का नाम कमला नेहरु था। उनका परिवार आर्थिक एवं बौद्धिक दोनों दृष्टि से बहुत संपन्न था। उनके दादा मोतीलाल नेहरु ने उनका इंदिरा नाम रखा था। इस मौके पर कांग्रेस जिला संगठन सचिव बीके पान्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,रमेश नेगी,राजू चिलवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें