अल्मोड़ा नगर पालिका की पहल, कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन की निगरानी करेगी महिला समूह

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर को साफ और स्वच्छ बनाने और कूड़े के उचित प्रबंधन को लेकर नगर पालिका ने नई पहल की है। इसके तहत 20…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर को साफ और स्वच्छ बनाने और कूड़े के उचित प्रबंधन को लेकर नगर पालिका ने नई पहल की है। इसके तहत 20 समूह की 42 महिलाएं को कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन के निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है बकायदा पालिका की ओर से इन महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। महिलाएं नगर के वार्डों को सफाई में आत्म निर्भर बनाने के लिए सर्वे कार्य भी करेगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि अल्मोड़ा नगर में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या है, जिसके चलते कई बार कूड़ा निस्तारण में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान और सोस सेग्रीगेशन की निगरानी दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में गठित स्वयं सहायता समूह में से 20 समूह की 42 महिलाएं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार महिलाएं लोगों को कूड़े के उचित निस्तारण के बारे में बताएंगी। इसके अलावा स्वच्छता यूजर चार्ज वसूली, स्वच्छता का प्रचार-प्रसार, प्लास्टिक को लेकर जागरूक करने का भी काम इन महिलाओं की ओर से किया जाएगा।