कार्यशाला में किसानों को दी ओकटसर की जानकारी, किसानों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

बागेश्वर। केन्द्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की भीमताल, नैनीताल शाखा द्वारा बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक के फरशाली पल्ली गांव में पांच दिवसीय किसान पौधरोपण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फरशाली पल्ली, गुलेर व मल्लादेश के ​किसानों ने प्रतिभाग किया।

new-modern

क्षेत्र में इस कार्य का संचालन संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को ओकटसर, कीटपालन, नर्सरी, पौधारोपण, कूकून बनवाना आदि मणीपुरी बांज की नर्सरी बनवाना व पौधों की देखभाल करना आदि की जानकारी दी गई।

resam 11

फरशाली पल्ली, गुलेर व मल्लादेश के करीब 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद किसानों को इस माह के अंत में मणिपुरी बांज पौधरोपण किया जाना है। साथ ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ओकटसर रेशम की खेती से लोगों को जोड़ना है। प्रशिक्षण में आए वैज्ञानिकों ने बताया कि यह फसल कम से कम समय में तैयार हो जाती है। यह एक लघु कुटीर उद्योग है।

इस दौरान भीमताल से पहुंचे सोमेश पालीवाल, वैज्ञानिक डॉ. एएस वर्मा, एके मुंडा, शेख आजाद अहमद, एसपी टम्टा, संजीवनी संस्था से संतोष जोशी, विनोद घुघुतियाल, दीवान कपकोटी, धन सिंह मर्तोलिया, कैलाश मर्तोलिया शेर सिंह, केदार सिंह, एन राणा, धाम सिंह, कविता देवी, भवान सिंह, नारायण सिंह, अम्भी देवी, दलजीत सिंह मर्तोलिया, भीम सिंह, मीना देवी समेत कई किसान मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos Twitter पर हमसे जुड़ें- follow us on twitter