महंगाई की मार- दीपावली पर्व पर अयोध्या में लाखो दीये जलाने के रिकॉर्ड ​के बाद तेल बटोरने की घटना सुर्खियों में

अयोध्या। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। भारत जैसे विकासशील देश में आज हर दैनिक…

अयोध्या। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। भारत जैसे विकासशील देश में आज हर दैनिक वेतन भोगी व्यक्ति सरकार से बढ़ती महंगाई को काबू करने की मांग कर रहा है।

महंगाई से जनता कितनी प्रभावित है इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या से भी सामने आया है जहां इस दीपावली पर राम की पैड़ी में नौ लाख दिये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद आस-पास के गरीब मजदूर दियों में से बचे हुए तेल को बटोरते दिखे।

बताते चलें कि देशभर में सरसों के तेल का दाम लगभग 200 रुपए लीटर चल रहा है। तेल बटोर रहे लोगों का भी यही कहना था कि सरसों के तेल का भाव उनकी आय से अधिक है और यहां दीपोत्सव के कारण उन्हें मुफ्त में तेल मिल गया है, इसलिए ले जा रहे हैं। सभी में होड़ लगी थी की पुलिस के रोकने से पहले वह तेल एकत्रित कर लें।

जानकारी के अनुसार इस दिवाली के इस कार्यक्रम में 36 हजार लीटर सरसों का तेल उपयोग में लिए जाने का अनुमान है।