इन 10 देश में बसने के लिए अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं भारतीय, यह देश हैं टॉप में

अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर कैरियर और क्वालिटी आफ लाइफ के लिए भारतीयों में विदेश में बसने का ट्रेंड अब लगातार बढ़ता जा रहा है।…

अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर कैरियर और क्वालिटी आफ लाइफ के लिए भारतीयों में विदेश में बसने का ट्रेंड अब लगातार बढ़ता जा रहा है। यह देखने में आ रहा है कि कुछ भारतीय खास देश में अपने लिए नागरिकता खोज रहे हैं और दूसरे देशों में बसने के बारे में सोच रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ऐसे में 10 देश ऐसे हैं जिनके बारे में भारतीय सबसे ज्यादा सजग है और इन्हीं में बसना चाहते हैं।

अमेरिका

सबसे अधिक भारतीय अमेरिका में बसने के लिए अपनी नागरिकता त्याग करते हैं। साल 2022 में 71991 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी और अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी।

कनाडा
दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में कनाडा आता है। साल 2022 में 60129 भारतीयों ने कनाडा में बसने के लिए अपनी नागरिकता छोड़ दी थी।

ऑस्ट्रेलिया
साल 2022 में 4377 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया में बसाने का सपना देखा और अपने भारतीय नागरिकता को छोड़ दी।

ब्रिटेन
साल 2022 में ब्रिटेन में बसने के लिए ₹21457 भारतीयों ने अपनी भारत की नागरिकता छोड़ दी।

न्यूजीलैंड

साल 2022 में 7911 लोगों ने अपने भारतीय नागरिकता सिर्फ न्यूजीलैंड में बसने के लिए छोड़ दी।

इटली

साल 2022 में 3839 भारतीयों ने भारत की नागरिकता छोड़कर इटली की नागरिकता ले ली।

जर्मनी
साल 2022 में 3169 लोगों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी जिसके बाद उन्होंने जर्मनी में बसाने का फैसला लिया।

सिंगापुर

साल 2022 में भारत के 2695 लोगों ने भारत की नागरिकता को छोड़कर सिंगापुर की नागरिकता ले ली।

नीदरलैंड

साल 2022 में 2345 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़कर नीदरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली।

स्पेन

इस लिस्ट में दसवें नंबर पर स्पेन का नाम आता है जिसमें साल 2022 में 2241 भारतीयों ने अपनी नागरिकता सिर्फ स्पेन में बसने के लिए छोड़ी।