shishu-mandir

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर अल्मोड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने झंडारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी।

saraswati-bal-vidya-niketan

उन्होंने कहा कि इस देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमें उनके बलिदान को याद रखकर इस देश को विश्वगुरु बनाने के लिए अपना सहयोग देना होगा। कहा कि शिक्षक युवाओं के मार्गदर्शक हैं। वह विद्यार्थियों को नई दिशा दें, चिंतन दें। 

इस अवसर पर कैप्टेन डॉ देवेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने NCC के कैडेट्स के परेड, सेल्यूट आदि की कार्यवाही का संचालन किया। सभी कैडेट्स ने भारत माता के नारों से परिसर गुंजायमान कर दिया। 24 यू के गर्ल्स एवं 77 BN एन सी सी के कैडेट्स ने ड्रिल, मार्चपास्ट किया और साथ ही झंडे और मुख्य अतिथि को सैल्यूट झरने की कार्यवाही की। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल देशभक्तिमय किया।

कार्यक्रम में  प्रो जगत सिंह बिष्ट (निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय), प्रो सुशील कुमार जोशी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ( विशेष कार्याधिकारी), प्रो0 पी0 एस0 बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), प्रो0 इला साह), अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ0 मुकेश सामंत (कुलानुशासक), प्रो0 जी0 सी0 शाह (अधिष्ठाता परीक्षा), प्रो0 के0 सी0 जोशी (अधिष्ठाता वित्त/बजट) तथा प्रो0 शेखर चंद्र जोशी (अधिष्ठाता शैक्षिक), लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत, प्रो पुष्पा अवस्थी (संकायाध्यक्ष,कला), प्रो ए. के. पंत (संकायाध्यक्ष,विधि), प्रो विजया रानी ढौंडियाल (संकायाध्यक्ष, शिक्षा संकाय), प्रो सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो जया उप्रेती (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो नीरज तिवारी, प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो. वी. डी. एस. नेगी, प्रो.एम. एम. जिन्नाह, प्रो मीना पथनी, प्रो रुबीना अमान, डॉ प्रीति आर्य, डॉ गीता खोलिया, डॉ नन्दन बिष्ट, डॉ आर सी मौर्य, डॉ.नवीन भट्ट, डॉ मनोज बिष्ट, लियाकत अली, डॉ ललित जोशी, डॉ गौरव कर्नाटक, डॉ सबीहा नाज, प्रो एन डी काण्डपाल, प्रो इला बिष्ट, देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, विनीत कांडपाल, देवेंद्र धामी, दिनेश पटेल,जयवीर सिंह, डॉ संजीव आर्या, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ धनी आर्या, डॉ दीपक सागर, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ अरशद, प्रो एस डी शर्मा आदि सहित विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मी, छात्र-छात्राएं, छात्रसंघ पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के कर्मी आदि शामिल हुए।