कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी है।
भारत के 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह थके हुए नजर आए और एक के बाद एक विकेट गिरते गए। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा है।
मैच में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (5 रन) और कप्तान सलमान अली आगा के फ्लॉप शो ने फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर बाबर आजम के आउट होने के तरीके का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
कई यूजर्स ‘किंग’ कहे जाने वाले बाबर को ‘नंबर-1 बल्लेबाज’ के टैग पर तंज कस रहे हैं, तो कुछ लोग सलमान अली आगा के उस बयान को याद दिला रहे हैं जिसमें उन्होंने टॉस के समय ‘हैंडशेक’ सस्पेंस बनाया था।
एक यूजर ने उस्मान तारीख का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अभी उनकी बैटिंग पूरी तरह से पॉज कंडीशन में है।
एक यूजर ने लिखा कि भारत से खेलने से अच्छा है कि पाकिस्तान इस मैच का बॉयकॉट कर देता कम से कम इतनी बेइज्जती तो नहीं होती।
इतना ही नहीं स्टेडियम से भी एक फोटो सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी फैंस रोते हुए दिखाई दे रहे हैं इसका भी भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया है।
इतना ही नहीं पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ियों के अलावा बाबर आजम का भी सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना। बाबर इस मीम में एक नैया में बैठे हुए हैं।
