Salman Khan Firing News:सलमान खान की बढी सुरक्षा, घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक पर आए दो शूटर, जांच जारी

Salman Khan Firing News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई। यह हवाई फायरिंग लगभग 4:50…

Salman Khan Firing News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई। यह हवाई फायरिंग लगभग 4:50 पर दो अज्ञात लोगों ने की। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद वहां से भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस में सलमान खान के आवास पर इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी है। इस फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम के मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाद सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस में अपने कब्जे में लेकर जांच किया है। बताया जा रहा है कि डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

आपको बता दे कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला करवाया था। इस हमले के बाद कहा गया था कि आप सलमान खान के साथ उनके करीब ही संबंध है इस वजह से ही हमला किया गया है।

पहले मिली थी धमकी

साल 2023 में सलमान खान के ऑफिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इस धमकी के बाद पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। फिलहाल सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है मोहित गर्ग की आईडी से सलमान खान के ऑफिस भेजें इस ईमेल में कहा गया था कि तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई को बात करनी है लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख लिया ही होगा नहीं देखा तो बोलना देख ले।

‘मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना। अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।’ इसके बाद सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान खान को जान से मारना चाहते हैं। लॉरेंस के ऑपरेशन दुर्दांत’ में कहा था कि ‘हिरण की हत्या को लेकर उन्हें माफी मांगनी होगी। वह बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग लें। अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा। मेरे जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा।