अल्मोड़ा: निजी नर्सिंग कॉलेज संचालक की मीडिया कर्मियों से अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ा, डीएम और एसएसपी से मिले मिडियाकर्मी

अल्मोड़ा में स्थित एक निजी नर्सिंग संस्थान के संचालक द्वारा कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के…

Screenshot 2026 04 25 20 59 17 45 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

अल्मोड़ा में स्थित एक निजी नर्सिंग संस्थान के संचालक द्वारा कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है।


घटना के दूसरे दिन उत्तराखण्ड प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अभद्रता और मारपीट पर उतारू कॉलेज संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, पत्रकारों ने एसएसपी को भी ज्ञापन दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।


कहा कि कॉलेज में किसी शिक़ायत और छात्रों की नाराज़गी की सूचना पर पत्रकार भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मामले की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई खत्म होने के बाद जब पत्रकारों ने प्रबंधक का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने पत्रकारों के साथ अभद्रता की। यहां तक की देख लेने तक की चेतावनी दी गई।


सभी ने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण और मीडिया के अधिकारियों का हनन करने वाला बताते हुए कहा कि कैमरे छीनने का प्रयास धमकी देना और मारपीट पर उतारू होने की घटना से मीडियाकर्मियों में भारी नाराज़गी है।


पत्रकारों ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जॉच कराने की मांग उठाई साथ ही कॉलेज की मान्यता नियम विरुद्ध अन्य कक्षाओं का संचालन करने की शिकायतों और अन्य व्यवहारिक शिकायतों को उठाया, छात्रावास को लेकर भी आ रही शिकायतों की भी जॉंच कराने की मांग की।


इस मौके पर प्रेस क्लब के सचिव अशोक पाण्डे, पूर्व सचिव रमेश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी, प्रकाश पांडेय, हरीश भंडारी, कंचना तिवारी, किशन जोशी, मोहित अधिकारी, विनोद जोशी, नसीम अहमद, रोहित भट्ट, रोहित कार्की, विनोद जोशी, हिमांशु लटवाल, संतोष बिष्ट, दीपक पांडे, पवन नगरकोटी आदि मौजूद थे। इसके बाद पत्रकारों ने एसएसपी को भी ज्ञापन देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।