उत्तराखंड में आज मिले 868 नये कोरोना (corona) पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 38007

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 38007 with 868 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 38007 with 868 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज 868 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैै। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38007 पहुंच गई है।

आज जारी हुए हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 41, बागेश्वर में 29, चमोली 21, चंपावत में 07, देहरादून में 359, हरिद्वार में 106, नैनीताल में 83, पौड़ी गढ़वाल 32, पिथौरागढ़ में 09, रूद्रप्रयाग में 06, टिहरी गढ़वाल में 10, उधम सिंह नगर में 161, उत्तरकाशी में 19नये मामले सामने आए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 11293 है। अभी तक 26095 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 464 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 1285 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन (corona Health bulletin) यहां देखें

IMG 20200918 WA0006