उत्तराखंड में 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म फिर मुंह पर उसके मारा घूंसा, गला दबाकर मारने की की गई कोशिश

उत्तराखंड में एक 5 साल के बच्चे के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जान बचाने…

Screenshot 20250508 084812 Google 2

उत्तराखंड में एक 5 साल के बच्चे के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जान बचाने के लिए जब वह चीखने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह पर घूंसा मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिवार वाले एकत्र हो गए तो आरोपी तुरंत फरार हो गया।


सूचना पर पुलिस पहुंची और इस मामले में की जानकारी ली। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके बाद मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।


पुलिस का कहना है कि रामपुर चौकी क्षेत्र में एक कॉलोनी में एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता है जिस मकान में वह किराए पर रहता है उसमें नीरज नाम पर व्यक्ति भी रहता है।

रात को वह अपनी पत्नी के साथ छत पर सोया था जबकि उसकी दो पुत्रियां कमरे में सो रही थी।


देर रात डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाला नीरज उनके कमरे में घुस आया और पांच साल की पुत्री को उठाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपित ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसकी पुत्री का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही चेहरे पर भी घूंसे मारे।


जब पुत्री चीखने और चिल्लाने लगी तो वह लोग नीचे आए तब तक आरोपी फरार हो गया था। उसकी पुत्री नग्न अवस्था में थी और उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे।

सूचना पर कोतवाल मनोज रथी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली साथ ही मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।


एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मारने का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। जिसके आधार पर पाेक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।