यूपी की लखीमपुर खीरी में ईट के भट्टे पर राख निकालने पहुंचे युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर युवक डरा नहीं बल्कि हिम्मत दिखाते हुए उसे भिड़ गया। युवक और तेंदुए के बीच झड़प को देखकर भट्ठे पर काम करने मजदूरों ने ऊपर से ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इसके बाद तेंदूआ भाग निकला।
इस दौरान चार लोगों को चोट भी आई है। तेंदुए से भिड़ने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर धौरहरा वन रेंज में ईंट-भट्टे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक भट्ठे पर राख निकालने के लिए पहुंच गया।
युवक राख निकाल ही रहा था कि अचानक से एक तेंदुआ आया और युवक पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से युवक घायल हो गया लेकिन वह डरा नहीं युवक ने तेंदुए को दबोच लिया और काफी देर तक उसे पकड़े रहा।
इधर अन्य मजदूरों को भी तेंदुए के बारे में जानकारी मिली तो वह भट्ठे के ऊपर से ही पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद तेंदुआ भाग गया लेकिन भागते समय तेंदुए चार लोगों को जख्मी कर गया।
भट्ठे पर तेंदुआ होने की जानकारी जब वन विभाग को लगी तो वह भी हरकत में आया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए केा पकड़ लिया है।
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज के जटपुरवा गांव को जाने वाली सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ सड़क पर मस्ती से घूम रहा था। तेंदुआ को देखकर लोगों की सिट़्टी-पिट्टी गुल हो गई। जो जहां, था वहीं रुक गया। गाड़ियों के पहिए थम गए। सड़क पर घूम रहे तेंदुए का ग्रामणों ने वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
