shishu-mandir

ठेका प्रथा के विरोध में बेस अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार: गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। ठेका प्रथा को दोबारा लागू करने की सुगबुगाहट पर शुक्रवार को बेस अस्पताल के सफाई कर्मचारी भड़क उठे। आक्रोशित कर्मचारियों ने यहां चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। जिसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंप पूर्व की भाति उन्हें दैनिक व संविदा के तौर पर तैनात किये जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व डीएम ​सविन बंसल की ओर से 16 जनवरी 2017 से उन्हें दैनिक वेतन व संविदा के तौर पर रखा गया था। लेकिन वर्तमान में बेस अस्पताल क प्रमुख अधीक्षक डॉ एचसी गड़कोटी द्वारा ठेका निविदा का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद कर्मचारी इसके विरोध में खड़े हो गये थे। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों व अस्पताल प्रशासन के बीच वार्ता हुई। जिसमें कर्मचारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों को ठेका प्रथा के माध्यम से कार्य कराने की सुगबुगाहट पर शुक्रवार को कर्मचारी भड़क उठे। यहां गांधी पार्क में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथ ही मांग जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके मिथलेश, चन्द्रा, नीरज देवी, अनिता, रुकमणी, सुनीता देवी, विजय कुमार, सुनील कुमार, पुष्कर, विजय पाल, हरीश चन्द्र, विजेन्द्र, रीता देवी आदि मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan