shishu-mandir

गोवंश को लाद कर ले जा रही पिकप सीज, मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

कालाढूंगी। शातिराना अंदाज में पिकप में लादकर ले जायी जा रही दो गोवंश को बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पिकप वाहन को सीज कर दिया है।
जानकारी मुताबिक़ रामनगर बन्नाखेड़ा चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिकप संख्या यूए 04 ई 1513 को चेक किया। जिसमें खाली बोरे लदे हुए थे। शक होने पर बजरंग कार्यकर्ताओं ने पिकप की चेकिंग शुरू की तो चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने बोरे हटाकर देखा तो उसमें दो गाय लदी पाई गयी। जिसे देख वह दंग रह गए। इधर थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पिकप को सीज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गायों को गौशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है।