Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रायबरेली में गल्ला व्यापारी को घर में घुसकर बदमाशो ने मारी गोली, पत्नी की भी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पति को पहले गोली मारी और फिर चाकू से गोद कर निर्मम…

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पति को पहले गोली मारी और फिर चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। वही पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से घायल पत्नी को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह मामला खीरो थाना के महारानी गंज गांव का है जहां सुखदेव (40) अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव पर गोली चलाई, इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से भी हमला कर दिया।

इसके बाद बगल में सो रही पत्नी सरोजनी देवी जग गई जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी और इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
बदमाशों के हमले में पति सुखदेव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पत्नी भी गंभीर हालत में एम्स हालत में भर्ती है। घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है। सूचना पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आई है।


पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक सुखदेव गल्ला व्यापारी थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक सुखदेव के चार बच्चे हैं जो नीचे वाले कमरे में सो रहे थे।


रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला खीरों थाना के महारानी गंज गांव का है। जहां एक व्यापारी अपनी पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे, तभी देर रात अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव को गोली मेरी फिर चाकू से हमला कर दिया।

पत्नी सरोजनी देवी को भी बदमाशों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।