Pithoragarh- सिलाई प्रशिक्षण(sewing training) में महिलाओं ने सीखी स्कूल यूनिफॉर्म बनाने की बारीकियां

  पिथौरागढ़, 17 जून 2021- ओएनजीसी देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत रियासी में  तीन माह तक चले सिलाई प्रशिक्षण (sewing training)का आज समापन हो गया।  कोविड…

2398edc7b26c090892ab02e7fff4f180
 

25

पिथौरागढ़, 17 जून 2021- ओएनजीसी देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत रियासी में  तीन माह तक चले सिलाई प्रशिक्षण (sewing training)का आज समापन हो गया।

 कोविड गाइड लाइन के अनुसार एक बैच के आधी संख्या में ही प्रशिक्षणार्थियो को बुलाया गया था।
मूनाकोट विकास खंड के ग्राम पंचायत रियासी की 60 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण(sewing training) दिया गया।

 प्रशिक्षण का आयोजन सोसायटी फार एक्सन इन हिमालया पिथौरागढ़ द्वारा किया गया।इन महिलाओं को विशेष रूप से स्कूल ड्रेस में परागंत बनाया गया है। 

महिला समूह से जुड़ी इन महिलाओ को स्कूल यूनिफार्म में कौशल बनाने के बाद समूह के माध्यम से रोजगार देने की योजना बनायी गयी है।

सिलाई प्रशिक्षण (sewing training)में मास्टर टेनर्स के रूप में तुलसी साह तथा पुष्पा ने मुख्य भूमिका निभाई। महिलाओं का प्रशिक्षण कोविड के कारण लगातार नहीं चल पाया। 

बीते साल एक माह चलने के कारण प्रशिक्षण को कोविड संक्रमण बढ़ने के कारण रोकना पड़ा।
इस बार दो माह लगातार चलने के कारण सिलाई प्रशिक्षण (sewing training)का समापन कोविड संक्रमण के कारण सूक्ष्म रूप से किया गया।

समापन पर संस्था के अध्यक्ष एवं निदेशक जगत मर्तोलिया ने कहा कि सभी महिलाएं स्कूल ड्रेस के साथ ही घर के सभी सदस्यो के उपयोग में आने वाले कपड़े खुद बनाने लग गई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

समापन के मौके पर महिलाओ ने एक घंटे में एक स्कूल ड्रेस बनाकर दिखाया। जिसकी तारीफ की गई। इन महिलाओ में सबसे अच्छे ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को कोविड का संक्रमण कम होने पर रियासी में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा।

इस मौके पर संस्था सोसायटी फार एक्सन इन हिमालया की डां दीप्ति धामी, रेखा चंद, पुष्पा, बिमला खडायत, तुलसी साह, रेखा रानी, कमला जोशी आदि मौजूद रहे।