Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गोरखपुर में एक सनकी आशिक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मार दी दो बहनों को गोली फिर खुद पर किया फायर

गोरखपुर में सनकी युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार दी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद…

गोरखपुर में सनकी युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार दी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारी। गोली लगने से तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए तीनों को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह पूरा मामला गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र का है
बताया जा रहा है कि कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक विभाग के पद पर तैनात अमन यादव की दो बहनों को सिरफिरे ने घर में घुसकर गोली मारी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और कैंट पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

मनदीप यादव नाम का आरोपी दूर के रिश्ते में पीड़िता का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। आरोपी आजमगढ़ का रहने वाला है। उसने दोनों बहनों को गोली क्यों मारी यह अभी तक नहीं पता चला है। इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं।

अमन की बड़ी बहन की कुछ दिन पहले ही मंगनी हुई थी। आरोपी दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था। बताया जा रहा है कि उसने दोनों बहनों के पेट और सीने में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी। तीनों की हालत गंभीर है


एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि ये लड़का पहले भी यहां आ चुका है। इसका इस घर से पहले भी संपर्क था। उसके द्वारा ही आज यहां पर आकर घटना को अंजाम दिया गया है।घटनास्‍थल का निरीक्षण अधिकारियों, फोरेंसिक टीम और डीएम के साथ खुद मैंने किया है। मौके से सारे साक्ष्‍यों का संकलन किया गया है।

मौके से असलहा भी बरामद हुआ है। इस घटना से जुड़े सारे तथ्‍यों की जांच की जा रही है। परिजनों से घटना के बारे में विस्‍तार से जानकारी हासिल की जा रही है।