बांदा में पत्नी ने अंडा करी बनाने से कर दिया माना तो पति ने की आत्महत्या, जाने पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पत्नी द्वारा अंडा करी…

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पत्नी द्वारा अंडा करी ना बनाने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। घर में अंडा करी खाने को लेकर शुरू हुई नोकझोंक के बाद एक युवक ने बेहद भयानक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाले शुभम सोनी (28) ने शुक्रवार रात अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना उस समय सामने आई, जब उसकी मां मुन्नी देवी ने बेटे को फंदे पर लटका देखा। घबराए परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि शुभम रात में अंडे लेकर घर आया था और पत्नी आरती से अंडा करी बनाने के लिए कह रहा था। पत्नी ने उसे मना कर दिया और वह खुद रसोई में अंडा करी बनाने लगा।

इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद शुभम कमरे में चला गया और उसने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। शुभम की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। दंपति के कोई बच्चे नहीं थे। वह पेटिंग का ठेका लेकर काम करता था। उसके पिता छोटेलाल सोनी का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। चार भाइयों में शुभम सबसे छोटा था।


इस संबंध में शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।