अल्मोड़ा में बीजेपी ने फूंका कांग्रेस‌ और कांग्रेसी विधायकों का पुतला लगाए यह आरोप

अल्मोड़ा:: अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और कांग्रेसी विधायकों का पुतला दहन किया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा…



अल्मोड़ा:: अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और कांग्रेसी विधायकों का पुतला दहन किया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायकों द्वारा जिस तरह मानसून सत्र नही चलने दिया गया जिस तरह इन्होने जनता के व विकास से जुडे मुद्दों एवं विधेयक पारित नही होने दिये और सदन में ‌ हो -हल्ला कर अशांति फैला कर व्यवधान पैदा किया गया इस प्रकार के कृत्यो से उत्तराखंड की जनता आहत हुई है।जिसका खामियाजा काग्रेस को आगामी विस चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,महापौर अजय वर्मा, पूर्व राज्यमत्री गोविंद पिलख्वाल, कोऑपरेटिव बैक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व राज्यमत्री सिकन्दर पवार,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भडारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी,देवेन्द्र भट्ट, सभासद मनोज जोशी,रेडक्रास सोसाइटीज मनोज सनवाल, स्वास्थ्य विभाग मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी,दिनेश मठपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी,कमला तिवारी,कविता बर्मा, ममता साह,किसान मोर्च हरीश कनवाल, ग्रामीण मडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,जगत तिवारी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक, नगर उपाध्यक्ष आनंद भोज,पूर्व छात्र सघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यु पुर्व जिला उप सचिव सदीप श्रीवास्तव ,प्रधान किशन बिष्ट, मनीष जोशी , नरेन्द्र बिष्ट फोजी, आशीष कुमार ,सतपाल बिष्ट, ललित मेहता,आनंद कनवाल, हयात बिष्ट, कमल वर्मा पवन जोशी,नीरज सागा ,रमेश लाल आदि मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25