shishu-mandir

भारत देश को पुनः जगत गुरू के रूप में स्थापित करने हेतु लिया गया संकल्प

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

धर्म जागरण समन्वय विभाग की एक सभा का आयोजन आज नन्दा देवी प्रांगण, अल्मोड़ा में किया गया। सभा के मुख्य अतिथि किशन चन्द्र गुरूरानी, जिला संघ चालक रहे। मुख्य वक्ता आचार्य ऋतुराज, प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समन्वय विभाग ने किया। अध्यक्षता कैलाश चन्द्र भट्ट (हेमन्त), सांस्कृतिक प्रमुख, तथा कार्यक्रम का संचालन, अरविन्द जोशी, धर्म जागरण प्रमुख ने किया। सभा को जिला संयोजिका धर्म जागरण, प्रो0 आराधना शुक्ला ने सम्बोधित किया गया। सभा में भारत देश को विश्व जगत गुरू के रूप में प्रतिस्थपित करने हेतु संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने धर्म में राजनीति हस्तक्षेप का विरोध किया। गांव की धूनी से लेकर सभी मठ-मंदिरों की देख-रेख एवं जागर आदि अनुष्ठानों के संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आहवान किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

सभा में ललित किशोर पंत, जिला संयोजक, दीपक वर्मा नगर संयोजक, सुनील कुमार सह-संयोजक, मनोज सिंह पवार, नगर सह-संयोजक, छोटे लाल चन्द्रा, रघुनाथ मंदिर, सांस्कृतिक संयोजक, श्री देवी दत्त पांडे सांस्कृतिक संयोजक, गंगा जोशी, मातृशक्ति संयोजिका, योगेश चन्द्र भट्ट, सांस्कृतिक संयोजक जागेश्वर धाम, हरीश चन्द्र्र भट्ट, धन सिंह मेहता, रंजीत भण्डारी, नैपाल सिंह, बसन्ती नेगी, गीता पांडे, चन्द्रा अग्रवाल, मोहिनी रावत, प्रभा डंगवाल, चन्द्रा तिवारी, हंसी भट्ट, भगवती, प्रतिभा, सरस्वती भैर्याल, हेमा खाती, कमला भट्ट, भावना भट्ट, भावना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan