पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गृहमंत्री को कोसा इल्तिजा ने बोली,”हम 6 साल से बोल रहे हैं’, ये कश्मीरियत पर हमला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस आतंकी हमले में…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान भी चली गई है।

सरकार ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई जिसमें पीएम मोदी अपना विदेशी दौरा छोड़कर वापस आए। वही इस घटना पर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती की प्रतिक्रिया आई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने कहा कि मेरा गृह मंत्री अमित शाह से यही आग्रह है कि एक इंक्वायरी बैठे और इसकी जांच हो कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। उनका क्या मकसद था?


मुफ्ती ने यह भी कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसी को भी इस बारे में जिम्मेदारी लेनी होगी। हम 6 साल से बोल रहे हैं कि कश्मीर में हालात अच्छे नहीं है। अफसोस की बात है कि दिल्ली में बैठे लोग यह समझ ही नहीं पाते की जमीनी हकीकत क्या है या सिर्फ इन पर्यटकों पर हमला नहीं है यह जम्मू कश्मीर के हर नागरिक पर हमला है। यह कश्मीरियत पर हमला है।


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दिन दहाड़े हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में यह हमला दोपहर 2.45 बजे हुआ था। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। पीड़ितों का कहना है कि धर्म पूछ कर आतंकी गोली मार रहे थे।


इसके साथ बोल रहे थे कि जाकर मोदी को बता देना। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे।