Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Holi 2024: अगर इस होली जाना चाहते हैं बनारस, मथुरा- वृंदावन और पुष्कर तो जाने कहां आएगा कितना खर्च?

Holi 2024: 25 मार्च को होली का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप काफी समय से अपने घर पर होली…

Holi 2024: 25 मार्च को होली का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप काफी समय से अपने घर पर होली मना रहे हैं और इस बार कुछ नया करना चाहते हैं तो आप कुछ बेहतरीन जगह पर जाकर आराम से होली मना सकते हैं। 25 मार्च को यह त्यौहार हर जगह मनाया जाएगा और काफी लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। यह त्यौहार काफी हर्ष के साथ मनाया जाता है ऐसे में अगर हर साल अपने घर में होली मना कर थक गए हैं तो इस बार कुछ फेमस जगह की होली जरूर ट्राई करें आज हम आपको बताएंगे कि इन जगहों पर होली में जाने पर कितना खर्च आएगा?

मथुरा-वृंदावन की होली

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वृंदावन मथुरा की होली तो हर जगह फेमस है। दूर-दूर से लोग यहां होली मनाने आते हैं। यहां आप आसानी से मथुरा और बरसाना के मंदिरों को दो-तीन दिन तक देख सकते हैं। दिल्ली से मथुरा तक का सफर यमुना एक्सप्रेसवे से केवल 2 घंटे में हो जाता है। दिल्ली से आप अपनी कार या बस से मथुरा जाते हैं तो यह बेहद आसान रास्ता है।

ऐसे में दिल्ली से मथुरा का किराया केवल ₹200 है। अगर आप किसी अच्छे होटल में रुकते हैं तो आपको 500 से ₹3000 तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है भोजन में आपका ₹500 से ₹1000 तक खर्च आएगा। आप मथुरा वृंदावन में घूमने के लिए टैक्सी या ई रिक्शा भी ले सकते हैं। सिर्फ 300 से ₹500 के बीच ई रिक्शा ड्राइवर आपके यहां के 5 से 6 मंदिरों के दर्शन करवा देगा आप कर ₹5000 में यहां तीन से चार दिन बिता सकते हैं।

काशी की होली

काशी की मसान होली काफी प्रसिद्ध है। यहां मसान होली शमशान की राख से खेली जाती है। मसान होली देवों के देव महादेव को समर्पित है। यह प्राचीन परंपरा है जो 18वीं सदी से चली आ रही है। कहा जाता है कि भोलेनाथ को शव की राख बहुत पसंद है। पुराण के अनुसार रंग भरी एकादशी के दिन भगवान शिव अपने विवाह के बाद मां पार्वती को काशी में लाए थे। मां पार्वती के आगमन के उत्सव में शिवगढ़ शव को जलाकर होली खेलते थे। मसान होली को मौत पर विजय का प्रतीक माना जाता है मसान होली को शिव पुराण और दुर्गा सप्तशती में भी बताया गया है।

यहां आप आसानी से ₹300 से ₹600 के बीच होटल पा सकते हैं। यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट और खाने की जगह हैं जहां आपको दिन में 500 से ₹700 में आराम से खाना मिल जाएगा। दिल्ली से आप 500 से 1500 रुपए में आराम से काशी पहुंच सकते हैं। यहां रहना खाना भी सस्ता है। ऐसे में आप तीन-चार दिन ₹5000 में यहां बिता सकते हैं।

पुष्कर की होली

राजस्थान के छोटे से गांव पुष्कर में भी होली काफी धूमधाम से खेली जाती है और यहां की होली प्रसिद्ध भी है। हर साल होली के दिन यहां देश और विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। यहां मुख्य आयोजन वाराह घाट और ब्रह्मा चौक पर किए जाते हैं। दिल्ली से पुष्कर तक की दूरी 471 किलोमीटर है. अगर आप कैब में जा रहे हैं या अपनी कार में खुद ड्राइव कर रहे हैं, तो आपको लगभग 8 घंटे का सफर करना होगा।

अजमेर और पुष्कर में रेलवे स्टेशन भी हैं, जहां ट्रेन किराया लगभग रुपये 500 से 1500 तक होगा। आप यहां 500- 100 में एक दिन का खान खा सकते हैं। आप 5-7 हजार में आराम से 3-4 दिन यहां रह सकते हैं।