Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

30 दिन में हाई कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाना चाहते हैं तो आज से ही लाइफस्टाइल में लाएं ये बड़े बदलाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती दिनचर्या में हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से लोगों की समस्या बन रहा है। यह परेशानी हार्ट अटैक स्ट्रोक और…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती दिनचर्या में हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से लोगों की समस्या बन रहा है। यह परेशानी हार्ट अटैक स्ट्रोक और कई गंभीर बीमारियों की जड़ मानी जाती है। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजमर्रा की आदतों में थोड़े बदलाव से कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। अगर इन्हें सुधार लिया जाए तो धीरे-धीरे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य किया जा सकता है। खाने की आदतों में बदलाव करना सबसे जरूरी कदम है। तली भुनी और ज्यादा चिकनाई वाली चीजों को हटाना होगा। रेड मीट प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा क्रीम वाले दूध से बने उत्पादों से दूरी बनानी होगी। इनकी जगह ओट्स दलिया दालें मौसमी फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहता है।

साथ ही ऐसे खाद्य पदार्थ जो हेल्दी फैट्स से भरपूर हों जैसे बादाम अखरोट अलसी के बीज एवोकाडो और मछली का सेवन अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। खाने के साथ साथ शरीर को एक्टिव रखना भी उतना ही जरूरी है। रोजाना आधा घंटा तेज कदमों से चलना धीरे-धीरे दौड़ना साइकिल चलाना तैराकी या योग करना खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

जो लोग पूरे दिन बैठकर काम करते हैं उन्हें बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेकर चलना चाहिए। लिफ्ट छोड़कर सीढ़ियां चढ़ना और आसपास की छोटी दूरी पैदल तय करना भी मददगार होता है। वजन भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का बड़ा कारण है। अगर वजन ज्यादा है तो सिर्फ पांच से दस प्रतिशत वजन घटाने से भी शरीर में बड़ा फर्क दिखाई देता है।

तनाव कोलेस्ट्रॉल के स्तर को और बढ़ा देता है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन गहरी सांस की कसरत पूरी नींद और अपने शौक पूरे करने जैसे तरीके कारगर साबित होते हैं।

डिस्क्लेमर. यह जानकारी केवल सामान्य समझ के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या सवाल के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।