shishu-mandir

अल्मोड़ा:: पानी (water)नहीं मिले तो इन नंबरों में करें शिकायत, जल महकमे ने बनाया कंट्रोल रूम

editor1
2 Min Read

Almora:: If you do not get water, then complain in these numbers

अल्मोड़ा,01 अप्रैल 2022— गर्मियों के मौसम में संभावित पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए जल महकमे ने कंट्रोल रूप बना दिया है। यदि आपकों पानी नहीं मिले तो आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
विभाग ने कंट्रोल रूम को चौघानपाटा कार्यालय में स्थापित किया है। आज यानि अप्रैल पहली तारीख से लोग पानी नहीं मिलने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05962-231356 पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विभाग की ओर से अधिकारियों के फोन नंबर भी सार्वजनिक कर दिए हैं।
जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें लोग सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय सीवर योजना संबंधित समस्या के निदान के लिए जेई के 7055708714 नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा पेयजल संकट ग्रस्त क्षेत्रों लोग टैंकर से पानी की आपूर्ति के लिए या हैंडपंप की खराबी से संबंधित शिकायत अपर सहायक अभियंता 7055708705 से संपर्क कर सकते हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उपभोक्ता सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के जेई और एई से भी लोग पानी नहीं मिलने पर शिकायत की जा सकती है। शिकायत का निराकनरण का भरसक प्रयास किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

क्षेत्रवार इन अधिकारियों से कर सकते हैं शिकायत

saraswati-bal-vidya-niketan


नगर के एडम्स जोन क्षेत्र में— अभियंता विजय बलवंत मेहरा के नंबर 7055708709, सर्किंट हाउस जोन —कनिष्ठ अभियंता महेंद्र बिष्ट से 7055708710, भैसियाछाना ब्लॉक —में कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार दुर्गापाल 705570870, लमगड़ा प्रभारी सहायक अभियंता पवन कुमार जोशी 7055708704, धौलादेवी जेई अंजलि पलड़िया 7055708714, ताकुला ब्लॉक अपर सहायक अभियंता तनुजा मेहता 7055708705, हवालबाग ब्लॉक में कनिष्ठ अभियंता 9870982815 पर संपर्क कर सकते हैं।