दांतों में दर्द और झनझनाहट से है परेशान तो करें यह उपाय

अगर आपको अक्सर दांतों में दर्द और झनझनाहट होती है तो इसके लिए यहां पर दिए गए उपायों को अपनाकर देख सकते है। आज के…

अगर आपको अक्सर दांतों में दर्द और झनझनाहट होती है तो इसके लिए यहां पर दिए गए उपायों को अपनाकर देख सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आज के समय में हर व्यक्ति कोई ना कोई समस्या से परेशान होता है। कुछ लोगों को दांतों में दर्द और सूजन की समस्या रहती है। कभी-कभी मसूड़ों में दर्द रहता है। इस दर्द की वजह से खाना भी मुश्किल हो जाता है।

कभी-कभी ज्यादा गर्म या फिर ठंडी चीज खाने की वजह से झुनझुनाहट हो जाती है। बहुत से लोग इस परेशानी की वजह से ठंडी या फिर गर्म चीज खाने से डरते हैं। दांतों की ऊपरी परत निकल जाने की वजह से यह समस्या होती है। लेकिन अगर आप कुछ देसी उपाय अपनाते हैं तो इससे आपको दर्द में राहत मिलती है। आज हम दांतों के दर्द को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय बताएंगे।


दांतो के दर्द को दूर करने के लिए लौंग का तेल उपयोगी है। आप दर्द वाली जगह पर कॉटन से लौंग का तेल लगाएं। थोड़ी देर तक इसे रहने दें। ऐसा करने से दर्द और झुनझुनाहट दूर होती है। पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा नमक डालें। इस पानी से कुल्ला करें ऐसा करने से भी दांतों की झुनझुनाहट दूर होती है।


दांतों के दर्द को दूर करने के लिए नारियल तेल भी उपयोगी है। नारियल तेल को थोड़ा सा गर्म करें और इस तेल से कुल्ला करें। ऐसा करने से दांतों और मसूड़ों की सूजन में आराम मिलता है।


लहसुन भी दांत दर्द में उपयोगी है लहसुन की पेस्ट में थोड़ा नमक डालें। अब इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।