अगर आप भी घर में चूहों के आतंक से है परेशान तो, अपनाइए यह घरेलू उपाय

घर में अक्सर चूहे कोनो में दुम दबाएं बैठे नजर आते है। कभी इधर से उधर नाचते हुए भी नजर आते है। घर में रखी…

घर में अक्सर चूहे कोनो में दुम दबाएं बैठे नजर आते है। कभी इधर से उधर नाचते हुए भी नजर आते है। घर में रखी चीजों को भी नुकसान पहुंचा देते है। कई बार इन्हें पकड़ने में लिए कई तरह के उपाय भी करते है। लेकिन यह उपाय कारगर साबित नहीं होते और चूहों का आतंक जारी रहता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां आपको बताते है ऐसे उपाय जिनसे चूहों से आप घरेलू उपायों से छुटकारा पा सकतें हैं।

प्याज की गंध जहरीली होती है चूहे इससे दूर भागते है। आप घर के कोनो में या जिस जगह पर चूहे अधिक रहते है वहां पर प्याज जमा कर सकतें है।

लाल मिर्च भी काफी हद तक चूहों को भगाने में उपयोगी है। कोनो पर आप लाल मिर्च या पाउडर रख सकतें है। वही चूहों के बिल में पुदीना भी डाल सकतें है।

इसके साथ ही आप पुदीने के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।वही लॉन्ग की कलियों को मलमल के कपड़े में बांधकर चूहों के बिलों में रख दे। इससे चूहे भाग तो जाएंगे वही दोबारा आने से भी डरेंगे।