Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अगर आप भी अपना सिम पोर्ट करने का बना रहे हैं प्लान, तो जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां

How to Port Your SIM to BSNL: रिचार्ज प्लान के बढ़ते दामों के कारण अब प्राइवेट टेलिकॉम और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर…

How to Port Your SIM to BSNL: रिचार्ज प्लान के बढ़ते दामों के कारण अब प्राइवेट टेलिकॉम और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अधिक कीमत होने से लोगों के बीच नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रिलायंस जिओ, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के काफी ग्राहकों ने बीएसएनएल कंपनी को अपना लिया है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान में बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी और आकर्षित किया है। 28 दिन से लेकर 365 दिन की वैधता वाले प्लान में बीएसएनल का रिचार्ज प्लान अन्य कंपनियों से काफी सस्ता है ।

भले ही बीएसएनएल ने अभी तक नेटवर्क के मामले में एयरटेल, जियो या वोडाफोन आइडिया को टक्कर न दी हो लेकिन प्लान की कीमत के मामले में कंपनी सबसे आगे है। 3G नेटवर्क सर्विस से यह कंपनी 4G नेटवर्क की सुविधा देने लगी है जबकि दूसरी कंपनियां 5G की सर्विस प्रदान कर रही हैं।

अगर आप दो सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं तो उनमें से एक को आप सिर्फ एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करते हैं या उससे केवल नॉर्मल यूज करते हैं तो इसके लिए बीएसएनएल का प्लान एकदम बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप भी जियो, एयरटेल या वीआई के ग्राहक हैं और बीएसएनएल के प्लान को अपनाने के लिए सिम पोर्ट करवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

Mobile Number Portability Process

अपने मौजूदा सिम नंबर को BSNL में पोर्ट करने के लिए पहले 1900 पर SMS करना होगा।

“PORT_XXXXXXXXXX (फोन नंबर) लिखकर 1900 पर SMS करें।

अब आप एक यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) SMS के माध्यम से प्राप्त करें।

ये यूनिक पोर्टिंग कोड 15 दिनों के लिए मान्य होता है।
BSNL के ग्राहक सेवा केंद्र या रिटेलर के पास जाकर पोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिम पोर्ट के लिए ग्राहक आवेदन पत्र भरना होगा।

इसके बाद आपको BSNL का सिम कार्ड जारी कर दिया जाएगा।