अगर आप भी हैं इन पांच लोगों में शामिल तो भूल कर भी नहीं पीना चाहिए प्रोटीन शेक, फायदे की जगह होगा नुकसान

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। शरीर की मांसपेशियों को विकसित करने के लिए और स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है…

n6787788881756465813553def465b8b6b7c03643621748bdff85b99318eef21296c886cdd6156736f2f629

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। शरीर की मांसपेशियों को विकसित करने के लिए और स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है जब भी प्रोटीन की पूर्ति की बात होती है तो लोगों को नॉनवेज का ख्याल आता है क्योंकि चिकन, मीट और एग को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं की वेजीटेरियन के पास प्रोटीन का सोर्स नहीं है।

आज के समय में लोग प्रोटीन को पूरा करने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट और पाउडर भी लेते हैं लेकिन प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में ही सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप जरूर से ज्यादा इसका सेवन करेंगे तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है


प्रोटीन शेक पीने के नुकसान-
किडनी-
अधिक प्रोटीन शेक के सेवन से किडनी पर असर पड़ता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं


मोटापा-
ज्यादा कैलोरी वाले प्रोटीन शेक पीने से वजन बढ़ता है। आप अगर अपनी डाइट और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाते हैं तो प्रोटीन शेक आपको नुकसान पहुंचा सकता है।


पाचन-
कुछ लोगों को प्रोटीन शेक पीने से पाचन समस्याएं भी होती हैं जैसे गैस, ब्लोटिंग और दस्त अगर आपको इसे पीने के बाद कुछ समस्याएं हो रही है तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए।


स्किन-
प्रोटीन से हारमोंस के उत्पादन को भी बढ़ाया जाता है अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सीमित मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं।


लो ब्लड प्रेशर-
अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो कोशिश करें कि प्रोटीन शेक का ज्यादा सेवन न करें। क्योंकि इसका ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।