अगर आपको भी आपात स्थिति में लेना है लोन तो क्रेडिट कार्ड करेगा आपकी मदद, नहीं देना होगा कोई डॉक्यूमेंट

क्रेडिट कार्ड आपात स्थिति में वित्तीय रूप से काफी मददगार साबित होता है।यह ऐसा कार्ड है जो खर्च करने के तरीकों को और ज्यादा सुविधाजनक…

क्रेडिट कार्ड आपात स्थिति में वित्तीय रूप से काफी मददगार साबित होता है।यह ऐसा कार्ड है जो खर्च करने के तरीकों को और ज्यादा सुविधाजनक और फायदेमंद बनाता है। रिवॉर्ड पॉइंट और कैशबैक समेत अन्य लाभ एवं सुविधाएं प्रदान करने के अलावा यह क्रेडिट कार्ड जरूरत पड़ने पर आपको आसानी से कर्ज भी दिला सकता है। क्रेडिट कार्ड पर पर्सनल लोन की तरह मिलता है। इसमें बैंक क्रेडिट कार्ड धारक को कार्ड की लिमिट के अनुसार कर्ज देते हैं। इसके लिए किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है जिससे कर्ज लेने की प्रक्रिया और ज्यादा सरल हो जाती है। कई बैंक न सिर्फ मौजूद बल्कि नए ग्राहकों को भी क्रेडिट कार्ड पर कर्ज देते हैं।

कितना मिल सकता है कर्ज

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कर्ज की राशि क्रेडिट कार्ड की बची लिमिट पर निर्भर करती है। हालांकि यह अलग-अलग क्रेडिट कार्ड और  ऋणदाताओं के हिसाब से भिन्न हो सकती है। बची लिमिट के अनुसार ही बैंक आपको कर्ज देते हैं। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट एक लाख रुपये है और आपने उसमें से 30,000 रुपये का इस्तेमाल कर लिया है तो बाकी बची 70,000 रुपये की लिमिट पर ही कर्ज मिलेगा।

ब्याज दर व प्रोसेसिंग शुल्क

क्रेडिट कार्ड कर्ज पर ब्याज दर पर्सनल लोन के जितना ही होता है अगर पर्सनल लोन पर ब्याज दर 13% है तो बैंक इसी दर पर कर्ज देता है। कई बार ऐसे कर्ज पर अधिक ब्याज भी रखता है। यह बैंक के नियम और शर्तों पर निर्भर करता है। क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेने के लिए आपको प्रोसेसिंग शुल्क का भी भुगतान करना पड़ता है या शुक्ल कर्ज राशि का 3% हो सकता है।

पात्रता और भुगतान अवधि

क्रेडिट कार्ड लोन को फ्री अप्रूव्ड लोन भी कहा जाता है कुछ बैंक अपनी भुगतान हिस्ट्री और खर्च करने की आदतों पर पात्रता  का आकलन करते हैं। कर्ज की भुगतान अवधि आपके बैंक और क्रेडिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर भुगतान अवधि 60 से 90 दिनों तक की होती है।

लिमिट से अधिक कर्ज के लिए न करें आवेदन

क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि जिस लोन के लिए आपने आवेदन किया है, वह रकम कार्ड की क्रेडिट/निकासी सीमा से अधिक न हो। ऐसा होने पर बैंक कई बार आपके क्रेडिट कार्ड को अस्थायी तौर पर निलंबित कर देते हैं। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेते समय ब्याज दर, पुनर्भुगतान अवधि, प्रोसेसिंग शुल्क व अन्य दरों की जानकारी जरूर लें।