Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अगर आपके भी जोड़ों में है दर्द और सूजन तो हो सकता है हाई यूरिक एसिड का संकेत, अभी से शुरू करें यह पांच ड्राई फ्रूट्स लेना

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग किसी ने किसी बीमारी से परेशान दिखाई देते हैं। इसके पीछे खानपान और खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार…

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग किसी ने किसी बीमारी से परेशान दिखाई देते हैं। इसके पीछे खानपान और खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार है जहां एक और हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से लोग परेशान है तो वही हाई यूरिक एसिड भी समस्या बढ़ती जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शरीर में अक्सर यूरिक लेवल बढ़ जाता है तो जोड़ों में दर्द सूजन और चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में खानपान का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कुछ ऐसी चीज होती है जिन्हें आप रोजाना डाइट में अगर शामिल करते हैं तो यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है। जी हां, कुछ ड्राई फ्रूट्स यूर‍िक ए‍सि‍ड के लेवल को मेंटेन करके रखते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –


क्या हाेता है यूर‍िक एस‍िड?
प्यूरीन एक ऐसा केमिकल कंपाउंड है जो कुछ खास तरह के खाने-पीने की चीजों में पाया जाता है। जब हमारा शरीर इस प्यूरीन को डाइजेस्‍ट है, तो यूरिक एसिड बनता है। आमतौर पर किडनी यूर‍िन के जर‍िए यूरिक एसिड को बाहर निकाल देता है, लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा बहुत ज्‍यादा हो जाती है, तो ये बाहर नहीं निकल पाता। ज‍िससे हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या होती है।


अखरोट
आपको अपने डाइट में अखरोट को शामिल करना चाहिए। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं। अगर आप खाना शुरू करते हैं तो यूरिक एसिड कम हो जाता है। इसे भिगोकर खाना फायदेमंद होता है।


काजू
काजू भी हाई यूरिक एसिड को कम करता है और इसमें भी प्यूरीन की मात्रा कम होती है। इसमें भरपूर पोषण होता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसके साथ ही आप रोजाना दो से तीन काजू खा सकते हैं।


बादाम
यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर आप बादाम को अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। दरअसल, बादाम में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।


अलसी के बीज
काजू बादाम अखरोट के अलावा अलसी के बीज भी यूरिक एसिड को कम करते हैं। यह फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। अलसी के बीजों काे खाने से यूरिक एसिड के असर को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।


प‍िस्‍ता
अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कम करना चाहते हैं तो पिस्ता भी खा सकते हैं। ये फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो यूरिक एसिड लेवल को कम करता है।