Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चेक मे अगर आपने भी गलती से लिख दिया है Lakh की जगह Lac तो क्या ये हो जाएगा कैंसिल? जानें सही स्पेलिंग और नियम

देश में अब भी लोग बड़ी संख्या में पैसों का लेनदेन चेक के माध्यम से करते हैं खासकर बड़ी रकम का भुगतान आज भी चेक…

देश में अब भी लोग बड़ी संख्या में पैसों का लेनदेन चेक के माध्यम से करते हैं खासकर बड़ी रकम का भुगतान आज भी चेक का उपयोग करके ही किया जाता है। लेकिन चेक भरते समय लोग कई सारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं और उनसे गलती हो जाती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

चेक में जरा सी भी गलती इसे रिजेक्ट या कैंसिल कर सकता है
अक्सर लोग चेक में रकम लिखते समय उलझन में पड़ जाते हैं कि Lakh सही है या Lac?


Lakh या Lac – कौन-सा सही है?
आपको बता दे कि इन दोनों शब्दों का उपयोग भारत में किया जाता है लेकिन अंग्रेजी शब्द के अनुसार Lakh ही सही स्पेलिंग है, जो 1,00,000 (एक लाख) को दर्शाता है।

वहीं Lac का मतलब होता है एक चिपचिपा पदार्थ (resin) जो कीड़ों से प्राप्त किया जाता है और जिसका इस्तेमाल वार्निश, रंग या सीलिंग वैक्स बनाने में किया जाता है यानी Lac और Lakh का अर्थ बिल्कुल अलग है।


RBI का क्या कहना है?
कुछ नहीं कह रही है भारतीय रिजर्व बैंक ने आम ग्राहकों के लिए इस पर कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किया है लेकिन बैंकों को स्पष्ट गाइडलाइन दी गई है।

आरबीआई ने सभी बैंकों को अपने अधिकारी दस्तावेज और रिपोर्ट्स में Lakh शब्द का ही इस्तेमाल करें। इसका मतलब यह है कि बैंकिंग की आधिकारिक भाषा में Lakh को सही माना जाता है।


क्या गलत स्पेलिंग पर चेक कैंसिल होगा?
नहीं। आम ग्राहकों के लिए बैंक दोनों ही स्पेलिंग Lakh और Lac को मान्य मानते हैं। इसलिए अगर आपने चेक पर Lac लिखा है, तो आपका चेक रद्द नहीं होगा।

दरअसल, बैंक यह देखते हैं कि रकम शब्दों और अंकों में मेल खा रही है या नहीं। अगर दोनों में समानता है और चेक सही तरह से भरा गया है, तो स्पेलिंग की वजह से चेक रिजेक्ट नहीं किया जाता।