मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब देश के लोगों की चिंता में भी दिखने लगा है। कई जगह परिवार इस डर में हैं कि कहीं हालात बिगड़ने पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित न हो जाए और रसोई का काम मुश्किल में न पड़ जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू रसोई गैस को लेकर किसी भी तरह का संकट नहीं है और सबसे पहले आम उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी की जाएगी।
सरकार का कहना है कि घरेलू LPG की आपूर्ति को प्राथमिकता में रखा गया है, इसलिए घबराने की कोई वजह नहीं है।
इसके बीच कई शहरों से शिकायतें मिल रही हैं कि LPG सिलेंडर बुक होने के बावजूद कुछ डीलर समय पर डिलीवरी नहीं दे रहे या फिर अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहे हैं। हाल ही में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है।
अगर आपका डीलर भी मनमानी करता है या तय समय पर सिलेंडर नहीं देता, तो आप सीधे कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अलग अलग कंपनियों के लिए यह नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर कॉल कर आप अपनी समस्या बता सकते हैं।
इंडेन उपभोक्ता
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
भारत गैस उपभोक्ता
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
HP गैस उपभोक्ता
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनियां तय समय में कार्रवाई करती हैं, इसलिए किसी भी तरह की मनमानी पर तुरंत शिकायत करना जरूरी है।
