Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Mahashivratri 2024: अगर आपका भी है पहला शिवरात्रि व्रत तो जान ले इसके नियम, जान लें क्या खाएं और क्या नहीं

Mahashivratri 2024:साल 2024 की महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जा रही है। फागुन मास में पडने वाली यह शिवरात्रि काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भक्त…

Mahashivratri 2024:साल 2024 की महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जा रही है। फागुन मास में पडने वाली यह शिवरात्रि काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भक्त भोलेनाथ के लिए व्रत रखते हैं और पूरी विधि विधान से पूजा करते हैं। यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान से जो भी मांगा जाए वह जरूर पूरा होता है। भगवान भोलेनाथ सब की इच्छा पूरी करते हैं। अगर आप भी इस बार शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और यह आपका पहला व्रत है और आपको नहीं पता कि क्या खाना चाहिए क्या नहीं तो आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताने वाले हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म होली दिवाली से कम नहीं है। भगवान शिव को यह त्यौहार समर्पित है। इस त्यौहार की धूम उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, पंजाब से लेकर हिमाचल कर्नाटक, बिहार ,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश हर जगह देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि का पर्व दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार फागुन महीने में होता है। इस दिन सभी शिव मंदिरों में विधि विधान से पूजा करने जाते हैं लोग शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और उन पर दूध, धतूरे का फूल,, बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं। इस दिन उपवास को लेकर लोगों का मानना है कि इससे भगवान मनचाहा फल देते है। अगर आप भी पहली बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शिवरात्रि व्रत के नियम
1. अगर आप भी शिवरात्रि के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन एक समय फलाहार करना चाहिए। मतलब सिर्फ एक समय भोजन खाना चाहिए लेकिन अगर कोई महिला गर्भवती है या कोई बीमारी से ग्रस्त है तो वह दो से तीन बार भी भोजन कर सकता है।

2. व्रत में आप सिंघाड़े का हलवा, कुटू, समा के चावल, आलू आदि का सेवन कर सकते हैं।

3. व्रत में गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीज़ें भी नहीं खानी चाहिए।

महाशिवरात्रि के व्रत में न खाएं ये चीज़ें
आपको बता दे कि जिस दिन महाशिवरात्रि का व्रत हो उस दिन घर में प्याज लहसुन का सेवन एकदम वर्जित होना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक खाया जा सकता है। उपवास के दौरान तला भुना खाना भी कम खाना चाहिए इससे पाचन सिस्टम डिस्टर्ब हो सकता है। व्रत में मांस, मदिरा आदि का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि वाले दिन व्रत में दिन में सोना भी नहीं चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत के लाभ
महाशिवरात्रि का व्रत रखने से धन, सम्मान, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। अगर कोई कुंवारी कन्या यह व्रत रखती है, तो इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।