अल्मोड़ा :: यहां गन्ने से होता है लक्ष्मी का मूर्ति इस तरह लक्ष्मी को सजाते हैं लोग

Almora :: Here the idol of Lakshmi is made from sugarcane, in this way people decorate Lakshmi. आपको पता है संस्कृत में इक्षु नाम से…

Almora :: Here the idol of Lakshmi is made from sugarcane, in this way people decorate Lakshmi.

आपको पता है संस्कृत में इक्षु नाम से जाने जाने वाला गन्ना मॉ लक्ष्मी को बहुत प्रिय माना जाता है। गन्ने से ही महालक्ष्मी की मूर्ति तैयार की जाती है। गन्ने यानि रिखू के तने से घर-घर में लक्ष्मी की मूर्ति का निर्माण किया जाता है। गन्ने के तने को टुकड़ों में काटकर उससे मूर्ति बनाई जाती है। मूर्ति के ढांचेनुमा आकार के ऊपर आकर्षक मुखौटे लगाए जाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 23 अक्टूबर 2022- अल्मोड़ा समेत पूरे पहाड़ में दीपावली पर गन्ने की पूजा का विशेष महत्व है।

idol of Lakshmi is made from sugarcane
idol of Lakshmi is made from sugarcane


आपको पता है संस्कृत में इक्षु नाम से जाने जाने वाला गन्ना मॉ लक्ष्मी को बहुत प्रिय माना जाता है। गन्ने से ही महालक्ष्मी की मूर्ति तैयार की जाती है।

गन्ने यानि रिखू के तने से घर-घर में लक्ष्मी की मूर्ति का निर्माण किया जाता है। गन्ने के तने को टुकड़ों में काटकर उससे मूर्ति बनाई जाती है।

मूर्ति के ढांचेनुमा आकार के ऊपर आकर्षक मुखौटे लगाए जाते हैं। मूर्ति को रंगवाली पिछौड़ा पहनाकर श्रृंगार करते हैं।महिलाएं इसे आकर्षक आभूषणों से सजाती हैं और शुभ मुहूर्त में मूर्ति की पूजा की जाती है बाद में प्रयुक्त‌ गन्ने का विसर्जन किया जाता है, इसे कई स्थानों पर प्रसाद के रूप में भी वितरण किया जाता है।

त्यौहारों में खरीदारी, लुभावने ऑफर जेब कर सकते हैं ढीली, दिखाएं समझदारी

https://m.uttranews.com/article/shopping-in-festivals-with-offer/182621


कुछ लोग मां लक्ष्मी की मूर्ति गन्ने से बनाने के स्थान पर उनके प्रतीक के रूप में गन्ने का पूजन होता है। पहाड़ में गन्ने की खेती नहीं होती लेकिन अनेक लोग घर के आसपास की क्यारी में गन्ना बोते हैं।

यह गन्ना इसी दिन पूजा के लिए उपयोग में लाया जाता है। दीपावली में महालक्ष्मी की पूजा के लिए मैदानी इलाके से भी गन्ना पहाड़ में बिकने को आता है।

धन तेरस‌ ::सज गई बाजार लोगों में उत्साह@uttra news

अल्मोड़ा में धन तेरस की धूम

अल्मोड़ा में मांग को देखते हुए गन्ने की कीमत भी काफी बढ़ गई है अच्छी पत्तियों वाला एक तना डेढ़ सौ से दो सौ रुपये में बिक रहा है। कुछ लोग फेरी लगा कर भी इसे बेच रहे हैं, कई ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी इसे लगाया हुआ है।