‘पूरी तरह से टूट गया हूं’– भगदड़ के बाद विराट कोहली ने साझा किया दर्द

आरसीबी की जीत का जश्न बेंगलुरु में उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अचानक भगदड़ मच गई। बुधवार को टीम…

आरसीबी की जीत का जश्न बेंगलुरु में उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अचानक भगदड़ मच गई। बुधवार को टीम की आईपीएल जीत का जश्न मनाने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि हालात काबू से बाहर हो गए। इसी अफरातफरी में दम घुटने और गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई। जबकि तैंतीस लोग घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आरसीबी के लिए ये दिन एक सुनहरा पल होना चाहिए था। लेकिन पल भर में सब कुछ बदल गया। पुलिस की तरफ से भीड़ को संभालने के जो इंतजाम थे। वो नाकाफी साबित हुए। नतीजा ये हुआ कि स्टेडियम के बाहर अफरा तफरी मच गई।

विराट कोहली इस हादसे से बुरी तरह टूट गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। वो अंदर से पूरी तरह हिल गए हैं। आरसीबी का जो आधिकारिक बयान आया। उसे विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी वही पोस्ट शेयर की। साथ ही एक टूटा हुआ दिल वाला इमोजी भी लगाया।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर ट्रॉफी को दर्शकों के सामने दिखाने का जो कार्यक्रम तय था। वो छोटा कर दिया गया। सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने दर्शकों से कुछ शब्द कहे। फिर ट्रॉफी दिखाई गई। लेकिन माहौल पूरी तरह गमगीन हो चुका था।

जो दिन यादगार बनना था। वो शहर की सबसे बड़ी त्रासदी बन गया।