अभी अभी

सरेआम घर में घुस कर पति,पत्नी पर धारदार हथियार किया वार , पत्नी गंभीर, पति की मौत

Big news: ED took big action

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

कुछ लोगों के एक समूह ने मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी , वही पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली का हैं, मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है ,साथ ही एक किशोर भी पुलिस हिरासत में है।

दक्षिण पूर्वी राज्यों दिल्ली में घर के अंदर कुछ लोगों समूह घुस आया और व्यक्ति और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई वही पत्नी घायल है। मृतक की पहचान आली विहार निवासी अरविंद मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की अरविंद पर करीब 10 से 15 बार चाकू से वार किया गया।

पुलिस ने बताया कि राजू पात्रा (26) रवि (19), व शंभू (26) को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया की शुक्रवार की रात करीब 9:45 में सरिता विहार पुलिस स्टेशन में चाकूबाजी की सूचना मिली , जिस पर पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची जहां पता चला कि अरविंद का शुक्रवार की शाम को हलदार नाम व्यक्ति से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि यह मामला सुलझ गया था लेकिन जब अरविंद अपने बेटे को लेकर घर पहुंचा तो करीब साढ़े नौ में चार पांच लोग मोटर साइकिल से उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि इस दौरान अरविंद पर भी हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने अरविंद कि छाती पर चाकू से वार किया था और पत्नी के सिर पर रॉड से मारा था। जिसके बाद आनन फानन में दोनो को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर अरविंद की मौत हो गई। वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Related posts

22 उद्यमियों के 25 लाख के दावे स्वीकृत

Newsdesk Uttranews

स्पीक मैके ने दी जिले के 12 स्कूलों में कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति

उत्तरा न्यूज डेस्क

बेहतर सेवा समाप्ति पैकेज की प्रतीक्षा में फोर्ड इंडिया के कर्मचारी

Newsdesk Uttranews