shishu-mandir

हुक्का क्लब की रामलीला मंचन को तैयार हैं कलाकार, तीन महिने से कर रहे हैं रियाज अब कला प्रदर्शन की प्रस्तुति का इंतजार

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध कला साधक केन्द्र श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला मंचन की तैयारी में जुटे कलाकारों की मेहनत जोर शोर से चल रही है। तीन महिने से यहां कलाकार रामलीला की तैयारियों में लगे हुए हैं। यहां 10 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जो पूरे नवरात्र भर चलेगा। मालूम हो कि हुक्का क्लब की रामलीला नगर सहित पूरे देश में प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध रंगकर्मी शिवचरण पांडे, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, हर्षित अधिकारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक रावत, सूरज रावत, चंचल तिवारी, विनीत बिष्ट, रोहित साह,शंकर लाल साह , जगतमोहन जोशी, धीरज साह, सुमित साह,अंकिता पंत, आदि लोग प्रतिदिन रामलीला की तालीम में कलाकारों को ​निखार रहे हैं। यहां रोज घंटो पात्र अपने अभिनय का रियाज कर रहे हैं।