इलेक्ट्रिक कारों के दीवाने हुए लोग, बिक्री में आया बहुत बड़ा उछाल

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read
Screenshot-5

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की बात करें तो पिछले महीने देश में कुल 3,419 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस बार बिक्री में 172 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उस समय केवल 1,257 इलेक्ट्रिक कारें ही बिकी थीं। भारतीय कार बाजार के 4W इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Motors की बाजार हिस्सेदारी 82.80 प्रतिशत है। Tata Nexon EV Prime, Nexon Max और Tigor EV की संयुक्त बिक्री 2,831 इकाइयों की है। Tata Motors ने हाल ही में Tiago EV भी लॉन्च की है। हालांकि इसकी डिलीवरी 2023 में शुरू हो जाएगी। इसके बाद कंपनी के और भी ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है।

Tata Nexon EV-Tigor EV: Tata Nexon और Tigor EV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें हैं। सितंबर 2022 में इसकी कुल 2,831 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल सितंबर में सिर्फ 893 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

टाटा की दोनों इलेक्ट्रिक कारों ने पिछले साल के मुकाबले इस बार 217.02 फीसदी ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है।MG ZS EV: सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में MG ZS EV दूसरे नंबर पर है। एमजी मोटर ने पिछले साल सितंबर में सिर्फ 327 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, कंपनी ने पिछले महीने केवल 280 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 14.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Mahindra eVerito: Mahindra की इलेक्ट्रिक कार की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है. सितंबर 2022 में Mahindra eVerito की कुल 112 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, पिछले साल सितंबर में सिर्फ 19 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी ने इस बार सेल्स बढ़ाते हुए 489.47 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।Hyundai Kona EV: चौथे नंबर पर साउथ कोरियन इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona EV है। पिछले महीने कुल 74 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सितंबर 2021 में सिर्फ 7 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Hyundai ने इस बार Kona EV इलेक्ट्रिक कार को 957.14 फीसदी यानी करीब दस गुना की बढ़त के साथ बेचा है।

Joinsub_watsapp