लोकसभा चुनाव- अल्मोड़ा में कांग्रेस ने बांटी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। अमरेश पंवार को नगर उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही राजपुर वार्ड का प्रभारी बनाया गया। नीरज पंवार को कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,अनूप भारती और अमन अंसारी को जिला मंत्री बनाने के साथ ही अमन अंसारी को रामशिला वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वही ऋषभ चौहान को नगर कांग्रेस कमेटी का नगर मंत्री बनाया गया।

new-modern


इस मौके पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में विवेक, बादल, अभिषेक, उदय, राजा, निखिल, तोषित, राहुल, आयुष, विजय, विक्की,विक्रम आदि शामिल रहे।
निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की उपस्थित में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के उपाध्यक्ष तारा चंद्र साह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कई लोगो को सदस्यता ग्रहण करवाई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कूटनीतियों से जनता आजिज आ चुकी है और लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका जबाब जरूर मिलेगा।


कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एडवोकेट महेश चंद्र,महेश चंद्र आर्या प्रदेश सचिव सेवादल, कांग्रेस चीफ इलेक्शन एजेंट एडवोकेट कुंदन सिंह भंडारी, दिनेश पिलखवाल, विनोद वैष्णव, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, सुनील कुमार, मनोज वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, डॉ मनोज जोशी, निवर्तमान नगर पालिका सभासद हेम चंद्र तिवारी,नगर महामंत्री वैभव पांडे, बी. के. पांडे, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह,नगर व्यपार मंडल उपसचिव आशीष कुमार,सूरज वाणी,हर्ष कनवाल,कुंदन सिंह नेगी,हरेंद्र सिंह रावत,दानिश खान,सुरेन्द्र लाल टम्टा,देव सिंह कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,जया जोशी,फेमिना खान,राधा टम्टा,तारा तिवारी,तारा भंडारी,विश्वास टम्टा,मनीष पवार,जितेन्द्र अधिकारी,पूरन सिंह,छात्र संघ उपसचिव गौरव सतवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज और संचालन जिला महामंत्री और नगर प्रभारी परितोष जोशी ने किया।