पर्यावरण Archives – Page 3 Of 3 – उत्तरा न्यूज

Himalayan Study Mission(HSM) celebrated Harela festival by planting saplings अल्मोड़ा,17 जुलाई- हरेला पर्व के अवसर पर गाेविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरणसंस्थान के HSM ने…

पर्यावरण Archives - Page 3 Of 3 - उत्तरा न्यूज

Himalayan Study Mission(HSM) celebrated Harela festival by planting saplings

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा,17 जुलाई- हरेला पर्व के अवसर पर गाेविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण
संस्थान के HSM ने बहुपयोगी पौधो का रोपण किया.

पर्यावरण Archives - Page 3 Of 3 - उत्तरा न्यूज

संस्थान के कोसी कटारमल परिसर में पौध रोपण के बाद पयार्वरणीय विषयाें पर चिंतन किया.

संस्थान के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन(HSM) से जुड़े वैज्ञानिकाें ने नोडल अधिकारी इंजीनियर किरीट कुमार के नेतृत्व में परिसर परिक्षेत्र में पौधरोपण किया गया.

पर्यावरण Archives - Page 3 Of 3 - उत्तरा न्यूज

उन्हाेंने इस अवसर पर विश्व में पर्यावरणीय विषयाें पर चिंतन करते हुए समाज और वैज्ञानिक परिवार के दायित्वों पर प्रकाश डाला.

हरेला जैसे पर्व के परम्परागत ज्ञान
पर महत्व डालते हुए उन्होंने कहा कि आज संस्थान भी इस प्रकार के परम्परागत ज्ञान उपागमाें को शोध कार्यों के साथ जोड़कर आगे बढ रहा है.
कहा कि आज केवल वृक्षाराेपण ही
नहीं जल संरक्षण, जैव विविधता व वन्य जीव संरक्षण आदि काे दृष्टिगत रखते हुए हमें वनों को विकसित करना है.

इस अवसर जल संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक ई0 वैभव व
आशुतोष तिवारी ने वर्तमान दौर में वैश्विक जल संकट और उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की.
इस मौके पर HSM नाेडल कार्यालय परिसर में
तैयार नर्सरी से चौड़ी पत्ती वाली, फलदार व औषधि लाभयुक्त बहुउपयोगी प्रजातियाें के
पौधो का वन क्षेत्र में राेपण किया गया.
सभी ने लगाए गए पौधाे की निरंतर देखरेख और
उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया.

पाैधराेपण कार्यक्रम में पुनीत सिराड़ी, डॉ ललित
गिरी, तन्मय धर, आशीष जाेशी, अरविंद कुमार, जगदीश पांडे, कमल भण्डारी, जगदीश जाेशी,
याेगेश परिहार, पुष्कर कुमार, मनाेज भंडारी आदि ने सहयाेग किया.

ताजा अपडेट के लिए कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw