Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Tips To Store Hari Dhaniya:अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों में धनिया का पत्ता रहे हरा भरा तो स्टोर करने के लिए अपनाए यह टिप्स

Tips To Store Hari Dhaniya: हरे धनिए को गर्मी के मौसम में फ्रेश रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।यहां तक की फ्रिज में भी धनिया…

Tips To Store Hari Dhaniya: हरे धनिए को गर्मी के मौसम में फ्रेश रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।यहां तक की फ्रिज में भी धनिया हरा भरा नहीं रह पाता है लेकिन आज हम आपको बहुत ही कारगर उपाय बताएंगे जिसके बाद आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए हरे धनिया का इस्तेमाल हर किचन में होता है लेकिन गर्मी में इसका स्वाद थोड़ा फीका पड़ जाता है। अगर धनिया अच्छी तरह से स्टोर ना किया जाए तो यह जल्दी ही सूख जाती है और फिर इसमें कोई स्वाद नहीं रहता है। इसलिए आज हम आपको ऐसा उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से इसे एक बार खरीद कर हफ्ते भर इस ताजा रख सकते हैं।

टिश्यू पेपर से कवर करें तना

धनिया पत्ता को साफ करके इस टिश्यू पेपर में अगर लपेटकर रख दिया जाए तो यह कभी खराब नहीं होती है। ध्यान रहे इसका निचला भाग ही टिशु से कर हो फिर पानी की छींटों से इसे दिन भर गिला करते रहें।

पानी में भिगोकर रखें

एक साफ ग्लास में थोड़ा ठंडा पानी ले फिर धनिए को नीचे की तरफ से इसमें डाल दें और इसकी पत्तियां बाहर की ओर रख दें। ऐसा करने से तीन-चार दिन तक धनिया खराब नहीं होगी। इस पानी को हर दिन बदलते रहे।

गीले कपड़े में रखें

धनिया को धोकर झटक कर इससे अतिरिक्त पानी निकालना और फिर इसे साफ और गीले रुमाल में लपेटकर रख दें। इसे प्लास्टिक की थैली में फ्रिज में रखें रुमाल को हर दिन गीला करते रहें।

एल्युमिनियम फॉयल में लपेटें

सबसे पहले धनिया पत्ते को धोकर सुखा लें। अब, धनिये को एल्युमिनियम फॉयल में लपेट लें। फिर इस पैकेट को फ्रिज के सब्जी वाले क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें। इन आसान तरीकों से आप गर्मी में भी अपने धनिये को हरा-भरा और ताजा रख सकते हैं।