Optional Subject for UPSC:अगर नहीं समझ आ रहा है यूपीएससी का ऑप्शनल सब्जेक्ट तो ये सात स्टेप्स करेंगे आपकी मदद

Optional Subject for UPSC: जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं और वह इस बात को लेकर…

Optional Subject for UPSC: जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं और वह इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि उन्हें कौन सा ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना चाहिए ,जो उनको परीक्षा में सफलता हासिल करने में मदद करे, तो आप नीचे इससे जुड़े स्टेप्स देख सकते हैं।

How to Choose Optional Subject for UPSC: हर साल लाखों स्टूडेंट यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा को पास कर पाते हैं और अपने सपने को पूरा कर पाते हैं। बहुत से स्टूडेंट कई बार गलत ऑप्शनल सब्जेक्ट की वजह से भी पास नहीं हो पाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गलत ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनने से वह आखरी अटेम्प्ट भी नहीं पास कर पाते हैं। वही जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी शुरू से कर रहे होते हैं वह कुछ बातों को लेकर कन्फ्यूज भी होते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि ऑप्शनल सब्जेक्ट आखिर किसे चुने जिसमें वह अच्छा स्कोर भी कर पाए ऐसे में आज हम आपको बेहतरीन ऑप्शनल सब्जेक्ट बताने वाले हैं-:

1. अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट को चुनते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जो सब्जेक्ट चुन रहे हैं वह स्कोरिंग सब्जेक्ट होना चाहिए और इसके लिए उस सब्जेक्ट का पास्ट स्कोर जरूर चेक कर लें।

2. आपके लिए वह सब्जेक्ट सबसे ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकता है जो आपने अपनी ग्रेजुएशन में पढ़ा हो क्योंकि प्रीवियस बैकग्राउंड के सब्जेक्ट को समझाना ज्यादा आसान होता है।

3. आप इस बात का भी ध्यान रखें कि जो सब्जेक्ट आप चुन रहे हैं उसका स्टडी मैटेरियल और उसके नोट्स आपको आसानी से मिल जाए। वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है।

4. ऑप्शनल सब्जेक्ट आपका इंटरेस्ट के हिसाब से भी होना चाहिए। आपको उसे पढ़ने में बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं होनी चाहिए।

5. जब अभ्यर्थी एक बार अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुन लें, तो वे उसके बाद पिछले 4 से 5 सालों ते प्रश्न पत्रों को जरूर देखें। इससे आपको पेपर के पैटर्न और जरूरी टॉपिक को जानने में मदद मिलेगी।

6. ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन करते समय इस बात को ध्यान रखें कि जो सब्जेक्ट आपने चुना है उसे खत्म करने में ज्यादा समय ना ले।

7. आप जब एक बार ऑप्शनल सब्जेक्ट चुन लेते हैं तो उसके बाद बार-बार उसको लेकर कंफ्यूज ना हो इससे आपका पेपर खराब हो सकता है।