Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Weather: देहरादून – आज से फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होगी ओलावृष्टि, यहां जारी हुआ अलर्ट

Uttarakhand Weather: आज से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे है फिर से मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग…

Uttarakhand Weather: आज से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे है फिर से मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं।कहीं-कहीं तेज गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार भी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप निकलेगी जिससे गर्मी काफी बढ़ जाएगी जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की अदला बदली होती रहेगी। देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है जबकि गुरुवार को इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह का कहना है कि आज से अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम फिर से बदलेगा  उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।