महिला कल्याण संस्था के होलिकोत्सव का समापन, सांस्कृतिक जुलूस ने मचाया धमाल, खूब उड़ा गुलाल

अल्मोड़ा – महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय होलिकोत्सव का भव्य समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया,…

अल्मोड़ा – महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय होलिकोत्सव का भव्य समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया, जिसमें होली गीतों, नृत्य और रंगों की धूम मचाई गई।

शनिवार को पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया, जिसका शुभारंभ नगर निगम महापौर अजय वर्मा और शारदा स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर

होली उत्सव के दूसरे दिन महिला होल्यारों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 18 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान स्वांग, युगल नृत्य, एकल नृत्य और होली गायन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के नाम इस प्रकार रहे:

सांस्कृतिक शोभायात्रा: प्रथम – जाखनदेवी महिला टीम, द्वितीय – माँ सुनंदा भवाली, तृतीय – महिला जागृति नैनीताल।

होली गायन प्रतियोगिता: प्रथम – माँ नंदा सुनंदा भवाली, द्वितीय – नियर स्टेडियम खत्याड़ी, तृतीय – कोकिला महिला खगमराकोट।

नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – भोजपुरी महिला हल्द्वानी, द्वितीय – ताकुला महिला टीम, तृतीय – महिला शक्ति खत्याड़ी।

स्वांग प्रतियोगिता: प्रथम – जोहार महिला न्यू इंदिरा कॉलोनी, द्वितीय – जाखनदेवी महिला टीम, तृतीय – स्यूनराकोट महिला टीम।

अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

नंदादेवी गीताभवन मंच पर हुए समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगडवाल, पार्षद चंचल दुर्गापाल, चंद्रा लटवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, राधिका जोशी, ममता चौहान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया और सम्मान स्वरूप टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।

विजेता टीमों को किया सम्मानित

चार चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रही महिला टीमों को नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक जुलूस में उमड़ी भीड़

नगर में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस के दौरान व्यापार मंडल और धर्म जागरण समन्वय समिति द्वारा होल्यारों के स्वागत हेतु जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस होलिकोत्सव ने अल्मोड़ा नगर में होली के उत्साह को नई ऊंचाई दी और महिला शक्ति के योगदान को विशेष पहचान दिलाई।

सांस्कृतिक जुलूस में शामिल होल्यारों का किया स्वागत
इधर अल्मोड़ा में होलिकोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक जुलूस का बाजार में शामिल महिलाओं के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की ओर से जलपान का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊँ संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, विभाग सह संयोजक हिमांशु साह, नगर संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री व धारानौला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, अतुल साह, अनिल वर्मा, अंकित पांडे, कमल बिष्ट, अतुल वर्मा, सन्नी साह, किरन साह, सुमित टम्टा, गौरव कुमार, पप्पू जोशी, भुवन तिवारी, सार्थक साह, गौरव साह लोग मौजूद रहे।