इतिहास के आइने में 29 दिसंबर

इतिहास हमें यह याद दिलाता है कि हर तारीख अपने भीतर राजनीति, संघर्ष, उपलब्धि और परिवर्तन की कहानियाँ समेटे होती है। 29 दिसंबर भी ऐसा…

history of the day

इतिहास हमें यह याद दिलाता है कि हर तारीख अपने भीतर राजनीति, संघर्ष, उपलब्धि और परिवर्तन की कहानियाँ समेटे होती है। 29 दिसंबर भी ऐसा ही एक दिन है। आइए जानते हैं कि इस दिन इतिहास में क्या-क्या खास घटित हुआ।


आज 29 दिसंबर है। ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार यह साल का 363वां दिन है (लीप वर्ष में 364वां) और साल खत्म होने में अब सिर्फ 2 दिन शेष हैं। इतिहास के पन्नों में 29 दिसंबर का दिन राजनीति, युद्ध, विज्ञान, कला, खेल और सामाजिक बदलावों से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं का साक्षी रहा है।


29 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ
29 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के पेशावर के पास हुए आतंकी हमले में 21 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी।
2004 में आई विनाशकारी सुनामी के बाद इंडोनेशिया में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 60 हजार तक पहुंच गई थी।
2006 में चीन ने राष्ट्रीय रक्षा को लेकर अपना श्वेत पत्र जारी किया।


2002 में पाकिस्तान ने पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति दी।
1996 में नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के मुद्दे पर रूस और चीन के बीच सहयोग पर सहमति बनी।
1989 में वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद चेकोस्लोवाकिया के पहले गैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गए।
1985 में श्रीलंका ने 43 हजार भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता प्रदान की।


1984 में कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़े बहुमत के साथ संसदीय चुनाव जीता।
1983 में भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 236 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
1978 में स्पेन में नया संविधान लागू हुआ।

Uttra News WhatsApp Group Join करें


1977 में मुंबई में दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर ‘ड्राइव-इन’ शुरू हुआ।
1975 में ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देने वाला कानून लागू किया गया।
1911 में सुन यात सेन को नए चीन गणराज्य का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
1845 में टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1530 में मुग़ल शासक बाबर के बाद हुमायूं को उत्तराधिकारी घोषित किया गया।


29 दिसंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
29 दिसंबर को कला, सिनेमा और साहित्य जगत की कई बड़ी हस्तियों का जन्म हुआ। इनमें हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (1942), रामायण धारावाहिक के निर्माता रामानंद सागर (1917), दीनानाथ मंगेशकर (1900) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष डब्ल्यू.सी. बनर्जी (1884) शामिल हैं।
29 दिसंबर को दुनिया से विदा हुए ये नाम
2019 में पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेशतीर्थ का निधन हुआ।


2008 में प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बावा दुनिया से विदा हुए।
1967 में महान शास्त्रीय गायक और संगीतज्ञ ओंकारनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
1927 में यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक हकीम अजमल ख़ाँ का देहांत हुआ।
आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा? हमें जरूर बताएं।
Uttra News के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Reply